सराहनीय कार्यों का सम्मान होता है पुरस्कार: एसडीओ 

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

जो लोगो को अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।

photo

पटना सिटी: सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान के रूप में पुरस्कार दिया जाता है। जो लोगो को अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। उक्त बाते एसडीओ गुंजन सिंह ने कही।

अनुमंडल कार्यालय में चैहल्लुम पर्व 2023 पर शांति, सुरक्षा के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान के लिए शांतिसमिति के सदस्य,  अनुमंडल के कर्मचारियों को अनुमंडलाधिकारी गुंजन सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालो में 26 शांतिसमीति के सदस्य, 6 चैहेलम लाइसेंसधारी अखाड़ा, 11 थाना के पुलिस अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षक वर्षा रानी, कंट्रोल प्रभारी सोनू कुमार सहित 5 अनुमंडल के कर्मचारी शामिल है।