अंग्रेजी देख भड़के CM नीतीश , बोले -'हिंदी को एकदम खत्म कर दीजिएगा?'

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

स्क्रीन पर अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ डिस्प्ले हो रहा था। CM इस बात पर काफी नाराज हुए।

CM Nitish got angry after seeing English, said - 'Will you finish Hindi completely?'

Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को हिंदी से कितने लगाव यह अक्सर देखने को मिलता है। वो हमेशा ही हिंदी भाषा पर जोर देते है तथा अंग्रेजी को लेकर नीतीश कहीं न कहीं नाराज दिखाई देते हैं। 

हालही में  बिहार विधान परिषद में यह देखने को भी मिला , जहां बजट सत्र में मुख्यमंत्री कार्यवाही में सम्मिलित हुए।  इस दौरान उनकी विधानसभा में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर जा टिकी। स्क्रीन पर अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ डिस्प्ले हो रहा था। CM इस बात पर काफी नाराज हुए।  बता दें कि स्क्रीन पर  Ownerabale Chairman डिस्प्ले हो रहा था। 

नीतीश कुमार ने विधान परिषद सभापति से बोला कि ये सब अंग्रेजी में क्या लिखवा दिए हैं? नीतीश ने कहा कि इसका क्या अर्थ है। बिहार में इस तरह से क्यों लिखते हैं। काहे के लिए चलवाए हैं इ सब, फालतू चीज है... इसको ठीक कराइए। सब हिन्दी में रहना चाहिए।'' एकदम हिंदी को खत्मे कर दीजिएगा क्या? बताइए, इ सब ठीक कराइए।''  इसके बाद अध्यक्ष ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि तत्काल बोर्ड बदला जाएगा।