गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में खुला माता का पट

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

प्रतिदिन दोपहर में मां को भोग प्रसाद अर्पण कर भक्तो के बीच वितरण किया जाता है।

Mother's door opened in Gardnibagh Thakurbari

पटना : राजधानी में प्राचीन दुर्गा पूजा समिति गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को षष्ठी तिथि को मां दुर्गा परिवार का पट खुला। माता का पट गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद रणबीर नंदन एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती नम्रता के द्वारा खोला गया। ज्ञातब है गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में दुर्गा पूजा का 121 वा महोत्सव है।

प्रतिदिन दोपहर में मां को भोग प्रसाद अर्पण कर भक्तो के बीच वितरण किया जाता है। गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में 121वे दुर्गा पूजन पर मां का पट पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन ने कहा कि माता की कृपा राजधानी व बिहारवासियों पर बनी रहे इसकी कामना व माता से करते हैं।