कर्नाटक विजय पर इतरा रही है विपक्ष लेकिन...: प्रेम कुमार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

भाजपा हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है-प्रेम कुमार

Opposition is proud of Karnataka victory but...: Prem Kumar

Patna; बिहार भाजपा के वरीय नेता, पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष कर्नाटक विजय से इतरा रही है। लगता है राजनीति में सब कुछ प्राप्त कर लिया है। भाजपा हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है। परिणाम भले भाजपा के पक्ष में नहीं आया हो,पर हार से सबक भी भाजपा लेती है। हम अपनी कमियों,अपनी कमजोरियों पर काम कर अगले चुनाव में बेहतर परिणाम पाने के लिए जुट जाते हैं।एक राज्य के चुनाव परिणाम लोकसभा के चुनाव परिणाम को प्रभावित नहीं कर सकते।

आज भी देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सर्वाधिक लोकप्रियता है। 2024 का आम चुनाव में जनता मोदी जी को पीएम के रूप में देख रही है। मोदी जी का काम,2024 का परिणाम,भाजपा के पक्ष में ही रहेगा। विपक्ष स्वार्थ की खातिर एकता दिखा रही है,जो चुनाव आते-आते बिखर जाएगा और भाजपा का कमल 2024 में निखर जाएगा। खिल जाएगा। हैट्रिक पीएम मोदी जी बनेंगे।