Patna News: मोदी सरकार ने देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया- अरविन्द सिंह

राष्ट्रीय, बिहार

आज से 10 साल पहले तक कांग्रेस के कार्यकाल में भारत विश्व की 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक था- अरविन्द सिंह

Modi government made the country the 5th largest economy in the world

Patna News In Hindi: पटना, 22 मई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की भारत को विश्व गुरु बनाने की दृढ़ संकल्प के साथ मोदी सरकार ने देश को 12 वें नंबर से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है।

आज से 10 साल पहले तक कांग्रेस के कार्यकाल में भारत विश्व की 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक था। देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और कांग्रेस सरकार में बैठे लोग बिना शर्म के कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या।

अरविन्द ने कहा कि ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीबों का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी। लेकिन मोदी सरकार की सशक्त नीतियों का ही प्रभाव है कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

जहां कोरोनाकाल में बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई, वहीं मोदी सरकार के प्रयासों से मुश्किल समय में भी भारत की अर्थव्यवस्था संतुलित रही।

मोदी सरकार के दूरदर्शी नेतियों से देश में हो रहा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण एवं तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा।

(For more news apart from Modi government made the country the 5th largest economy in the world News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)