Bihar: ऋतुराज सिन्हा ने 'चंद्रयान3 'की सफल लैंडिग के लिए सभी देशवासियों के साथ देश के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है।

BJP National Minister Rituraj Sinha

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चांद पर  'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिग के लिए सभी देशवासियों के साथ देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। जिन्होंने पिछली असफलता को दरकिनार कर नए भारत का शंखनाद पूरे विश्व में करने का कार्य कर दिया ।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज चंद्रयान 3 मिशन की सफलता ने हमे विश्व में चौथी देश होने का गर्व दिया जिन्होंने सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचने में सफलता हासिल की है , इसके अलावा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत ने दुनिया का पहला देश बनने का इतिहास रच दिया है। 

 सिन्हा ने कहा की आज की कामयाबी नए भारत का सूर्योदय है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है उसकी गति को देखकर हमसभी को अटूट विश्वास है कि यह तो बस ट्रेलर है आगे आगे देखिए कैसे भारत का डंका दुनिया में बजेगा।प्रधानमंत्री जी के शब्दों में "अब चंदा मामा दूर के नही हमारे लिए टूर के हो गए है"।