Bihar News: बिहार के 72% लोगों की पसंद चिराग पासवान है: सत्यानंद शर्मा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

विगत 35 वर्षो से लालू-राबड़ी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है,लेकिन बिहार को खुशहाल बिहार बनाने के बजाये बदहाल बना दिया।

photo

पटना: बिहार के 72% लोगों की पसंद चिराग पासवान है। बिहार को देश के अन्तिम पैदान से पहला स्थान पर लाने का काम बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट'  विजन डॉक्यूमेंट के द्वारा ही सम्भव है। यह बात आज आई. एम.हॉल पटना में आयोजित " भारत में बिहार" विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए, लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा की पूरे भारत में आजादी के 75 वर्षो के बाद भी बिहार सबसे कंगाल और बदहाल राज्य आज भी बना हुआ है। बेरोजगारी, भुखमरी, चौपट शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, बढ़ते अपराध बिहार के लिए अभिशाप बना हुआ है। आजादी के बाद बिहार के सभी समुदाय के मुख्यमंत्री हुए,लेकिन बिहार को बदहाली से मुक्ति नही मिला। विगत 35 वर्षो से लालू-राबड़ी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है,लेकिन बिहार को खुशहाल बिहार बनाने के बजाये बदहाल बना दिया। इसलिए बिहार की जनता आज लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान को आज अपनी पहली पसंद बता रहें है। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 2025 में मुख्यमंत्री के रूप में 72% लोगों की पसंद चिराग पासवान है,17% लोगों की पसंद तेजस्वी यादव है और 11% लोगों की पसंद नीतीश कुमार है। यह सच्चाई है, बिहार का।

सेमिनार की अध्यक्षता सर्वोच्च उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रविकान्त वर्मा ने किया।सेमिनार में प्रख्यात  स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता रामेश्वर शास्त्री,युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,सेवा निर्मित आईएस अधिकारी अशोक सिन्हा, मनीष वर्मा,सहित कई वक्ताओ ने वर्णित विषय पर प्रकाश डाले। उक्त आशय की जानकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अजय कुमार ने दिया।