पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से अपूरणीय क्षति है: पशुपति पारस

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

पारस ने कहा प्रकाश सिंह बादल एक कुशल आंदोलनकर्ता, समाजसेवी और राजनेता थे।

photo

Patna: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 

पारस ने कहा प्रकाश सिंह बादल एक कुशल आंदोलनकर्ता, समाजसेवी और राजनेता थे। आज पंजाब ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। आगे पारस ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पंजाब की अपूर्णीय क्षति है। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज ने भी दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बादल गरीब, शोषितों का लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। इनके निधन से पंजाब राज्य का काफी नुकसान हुआ है जिसे अभी भरपाई करना मुश्किल है।