राजपा ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

महात्मा गांधी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता थे जो अंत तक भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए लड़ते रहे।

photo

Patna: राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का पुण्यतिथि मनाया गया. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र साहनी ने इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे महात्मा गांधी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता थे जो अंत तक भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए लड़ते रहे।

इस मौके पर जहानाबाद जिला अध्यक्ष भोला कुशवाहा ने कहा कि दिसंबर 1929 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में आयोजित किया गया जिसमें जवाहरलाल नेहरू कांग्रेश पार्टी के अध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर पटना आईटी सेल जिला अध्यक्ष मोहम्मद आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को प्रगति की राह पर अग्रसर किया और आज ही के दिन 27 मई 1964 को इनकी मृत्यु हो गई। इस मौके पर पार्टी के श्रवण पासवान, सचिन साहनी ,बिंदु साहनी, धनंजय यादव, रामसेवक बिंद, प्रेम नाथ मालाकार इत्यादि लोग उपस्थित थे।