कटिहार में गोली से हुई मौत, बिहार की RJD-JDU सरकार की बर्बरता को दिखाता है: नित्यानंद राय

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

महागठबंधन की सरकार अब पतन के करीब है।

file photo

Patna: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने कटिहार में बिजली विभाग के अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने गोली चला दी . कटिहार में गोली से हुई मौत बिहार की आरजेडी-जेडीयू सरकार बर्बरता को दिखाता है। इस सरकार की नीतियां किसान, नौजवान, महिला, शिक्षक और समाज के प्रत्येक वर्ग की विरोधी हैं। सुचारू विद्युत आपूर्ति की जायज मांग करने पर जनता के ऊपर गोली चलवाना तानाशाही है। नौकरी मांगने पर युवाओं को, शिक्षकों को लाठियों से पीटा गया।

महिलाओं को, किसानों को भी दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से मारा और पीटा गया था। शिक्षकों, महिलाओं, बेरोजगारों को लाठियों से पीटने के बाद सरकार अब गोलीबारी पर उतर आई है। आज की इस घटना के बाद यह तय हो गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त, गुंडाराज का खुलकर समर्थन करने वाले नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन की सरकार बिहार को संभाल पाने में पूरी तरह विफल है।

महागठबंधन की सरकार अब पतन के करीब है। इस सरकार से बिहार नहीं संभल पा रहा है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी  इस्तीफ़ा दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भ्रष्टाचार में लिप्त उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और पुलिस प्रशासन की खुली गुंडागर्दी से बिहार की जनता में भारी आक्रोश भरा है और बिहार की पूरी जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने वाली है।