बिहार में विधि-व्यवस्था इतना ध्वस्त है कि प्रशासन के लोग भी सुरक्षित नही: सत्यानंद शर्मा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार में विधि-व्यवस्था इतना ध्वस्त है कि प्रशासन के लोग भी सुरक्षित नही है। पुलिस महकमा के लोगों की निरंतर हत्या हो रही है। यह बात आज ,....

The law and order in Bihar is so broken that even the people of the administration are not safe: Satyanand Sharma

पटना (राकेश कुमार): बिहार में विधि-व्यवस्था इतना ध्वस्त है कि प्रशासन के लोग भी सुरक्षित नही है। पुलिस महकमा के लोगों की निरंतर हत्या हो रही है। खासकर अनुसूचित जाति के लोगों की टारगेट किलिंग की जा रही है। यह बात आज बिहटा के गोरैया स्थान में 40 वर्षीय राकेश कुमार चौकीदार जिसकी हत्या ईट-पत्थर से कुचलकर कर दिया गया के परिजनों से मिलने के बाद पटना लौटने पर लोजपा-(रा) के जाँच दल के सदस्यों ने कहा।

यह विदित हो कि चौकीदार राकेश पासवान के हत्या के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच दल जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,पटना जिला अध्य्क्ष चन्दन यादव,अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रदेश सचिव विवेक प्रकाश शामिल है। जांच दल ने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए है। सत्ता के संरक्षण में अपराध हो रहा है राज्य की भयावह स्थिति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सत्ता संभल नही रहा है ऐसी स्थिति में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। जांच दल ने मृतक के परिजन को 50 लाख रुपया मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग किया है। 

जांच दल के साथ पार्टी के बिहटा प्रखंड के अध्यक्ष सुखदेव पासवान, महासचिव राजेश पासवान, अखिलेश पासवान, रवि गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।  उक्त आशय की जानकारी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ने दिया।