Bihar: ऋतुराज फिर बने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, लगा बधाइयों का तांता

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय मंत्री की ज़िम्मेदारी दी गई है।

photo

Patna: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस अवसर पर बिहार से एकमात्र ऋतुराज सिन्हा को अपनी टीम में स्थान दिया है। उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय मंत्री की ज़िम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर भाजयुमो आई. टी. एवं सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक सुमीत श्रीवास्तव ने रितुराज सिन्हा को नव दायित्व के लिए बधाई दी तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा आई. टी. एवं सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक शुभम राज सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम सिन्हा, भाजपा भागलपुर की जिला मंत्री स्वेता सुमन, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता सीमांत शेखर, पूर्णिया से भाजपा नेता सत्यम श्रीवास्तव, भागलपुर भाजपा के पूर्व कार्यालय आशीष सिन्हा, सहरसा से भाजपा नेत्री रितु राजपूत, भाजयुमो आई. टी. एवं सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक सत्यप्रकाश भास्कर, आशीष चौधरी आदि लोगों ने राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को बधाई दिया।