शिक्षा के माहौल को बर्बाद करने में महागठबंधन की भूमिका अहम : अश्विनी चौबे

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का नया नाम लापता कुमार है,  जिनको बिहार की जनता 2025 के चुनाव में लापता कर देगी।

The role of Grand Alliance is important in ruining the education environment: Ashwini Choubey

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिला के अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान पहुंचे भारत सरकार के उपभोक्ता मामले व खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार का नया नाम लापता कुमार है,  जिनको बिहार की जनता 2025 के चुनाव में लापता कर देगी। नीतीश कुमार जंगलराज के गोद में बैठ गए।

आज बिहार में हत्या, बलात्कार आदि अपराधि  घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पढ़ाई का माहौल समाप्त हो गया व्यवसायि, चिकित्सक ,मेघा का बिहार से पलायन हो रहा है विद्यालय में शिक्षक नहीं परंतु शिक्षा मंत्री रामचरितमानस का अपमान करने में लगे हैं । रामचरितमानस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। जब-जब बीजेपी आगे बढ़ती है तब  विपक्ष एकजुट होते हैं वही लापता कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं। भारत की जनता ने ठान लिया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में 2 तिहाई से अधिक सीटों पर इंडिया की जीत होगी।

बिहार में 2025 में बीजेपी की सरकार बनेगी जो भ्रष्टाचारियों नकेल कसने का काम करेगी। 2025 बीजेपी के लिए सुखद  होगा। बिहार में जंगलराज टू नहीं मंगल राज्य स्थापित होगा। आगे कुमार ने बताया कि कुछ नेता भारत को विदेशों में कलंकित कर रहे हैं जबकि पूरी दुनिया भारत की ओर आ रहा है। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी का नकली टोपी पहनकर राहुल कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं. राहुल के भारत तोड़ो यात्रा को लोगों ने नकार दिया है। राहुल ने लोकतंत्र का गला मरोडा, परिवारवाद वंशवाद तानाशाह सहित सभी पिछड़ों को एक साथ गाली देने का काम किया यहां तक कि महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भी नहीं छोड़ा।

आगे उन्होंने मदा चीता  द्वारा चार शावकों को जन्म देने पर काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मोदी वन प्राणियों से लगाव और दूरदृष्टि रखते हैं। पिछले वर्ष 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से चार चीता लाए गए इसमें एक मादा चीता द्वारा चार शावकों को जन्म दिया गया इसके पूर्व 8 चीता अफ्रीका से लाए गए कुल मिलाकर 12 चीता हो गए। यह वन जीव संरक्षण की सुखद घटनाएं है।

1 अप्रैल 2023 को टाइगर प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अप्रैल 2023 को कैमूर के कर्नाटक में एक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे वही हाथी प्रोजेक्ट के 30 वर्ष पूरा होने पर भारत के राष्ट्रपति आसम के काजीरंगा में6- 7 अप्रैल 2023 को कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगी। उक्त बातें 31 मार्च को होने वाले सारण स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को लेकर प्रेस को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि सारण स्नातक से महाचंद्र सिंह सारण शिक्षक, धर्मेंद्र कुमार सिंह विजई होंगे जो वोट एनडीए का नहीं था वह भी वोट एनडीए की तरफ आ रहा है।

मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह लौरिया विधायक विनय बिहारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, संजय पांडे ,रवि सिंह, चंद्रमा सिंह, मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।