2 अप्रैल को मिलर हाई स्कूल मैदान में होगा धोबी अधिकार रैली : श्याम रजक

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम रजक होंगे।

Dhobi Adhikar rally will be held at Miller High School ground on April 2: Shyam Rajak

पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम रजक  ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि  दिनांक 2 अप्रैल 2023 को धोबी अधिकार सम्मेलन मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने  बिहार के धोबी परिवार की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार एवं बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे। साथ ही यह भी बताएं कि बिहार के राजनीतिक में धोबी समाज का उपेक्षा किया जा रहा हैं। प्रशासनिक कार्यों में शोषण हो रहा है। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी आज भी धोबी समाज वहीं पर है।

साथ ही यह भी कहा कि कपड़ा धोने वाले धोबीयों का रोजगार छीना जा रहा है। श्रमिक महिलाओं का विकास, टोला सेवक के समान शिक्षामित्र के समान वेतन इत्यादि समस्याओं पर बोलते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में घोषणा किया की न्यू कैपिटल धोबी घाट को आधुनिक धोबी घाट बनाएंगे तथा संत गाडगे बाबा की मूर्ति का अनावरण करते हुए घोषणा किया था कि आधुनिक धोबी घाट का निर्माण किया जाएगा। तथा संत गाडगे महाराज के प्रतिमा  का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण किया जाएगा, परंतु आज तक नहीं हुआ है। दिनांक 0२ अप्रैल २०२३ को सम्मेलन मे बिहार के लाखों धोबी समाज के लोग सम्मिलित होगें। आगामी 2 अप्रैल 2023 को मिलर स्कूल मैदान में आयोजित धोबी अधिकार रैली का आयोजन धोबी के राजनैतिक, प्रशासनिक हिस्सेदारी एवं आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति के लिए आयोजित किया गया है। 

जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम रजक होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री दसई चौधरी तथा बहराइच उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद सर्वश्री कमांडो कमल किशोर, झारखंड पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा तथा झारखंड पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहनराम  एवं हरियाणा से एबीडीएम के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित खत्री  सम्मिलित होंगे। साथ ही पूर्व विधायिका बेबी कुमारी , एबीडीएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी एल वैश्नयंत्री , राष्ट्रीय सचिव  देवेंद्र रजक जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार  सहित रजक समाज के कई पूर्व विधायक एवं नेतागण संबोधित करेंगे। आज संवाददाता सम्मेलन में प्रहलाद कुमार, बीएल वैश्नयंत्री, राम विलास प्रसाद, देवेंद्र रजक, आशीष रजक एवं राकेश रंजन भी उपस्थित थे।