Lok Sabha Election 2024 LIVE: चंडीगढ़ में सुबह 9.30 बजे तक 11.64 फीसदी मतदान, लोगों में दिख रहा उत्साह

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

3,18,226 महिलाएं और 35 थर्ड जेंडर शामिल हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया।

11.64 percent voting till 9.30 am in Chandigarh news in hindi

Lok Sabha Election 2024 LIVE News In Hindi: संसदीय चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए 2024 के शनिवार को मतदान शुरू हो गया। बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा।

वहीं इस दौरान शहर में सभी मतदान केंद्रों पर लगातार लोगों का मतदान देना जारी है। वहीं इस बीच गर्मी के बीच भी लोगों का जोश देखने को मिल रहा है। बती दें कि शहर में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अतीत में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने किया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है। वहीं चंडीगढ़ में 6,59,805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 3,18,226 महिलाएं और 35 थर्ड जेंडर शामिल हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया।

जिसके बाद चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे संजय टंडन और उनके परिवार ने चंडीगढ़ में वोट डाला जिसकी तस्वीर संजय टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

(For more news apart from 11.64 percent voting till 9.30 am in Chandigarh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)