Chandigarh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, दो दिन बारिश के आसार

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लगातार मौसम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं मौसम में ठंडक की वजह भी पश्चिमी विक्षोभ को ही माना जा रहा है।

Chandigarh Weather Update Rain today News In Hindi

Chandigarh Weather Update News In Hindi: चंडीगढ़ में आज मौसम खराब रहने का अनुमान है। बता दें कि सुबह से ही जहाँ आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं बीच बीच में सूर्य देवता भी अपने दर्शन दे रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान की बात करें तो आज का मौसम इसी तरह रहने वाला हैं। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण लगातार मौसम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं मौसम में ठंडक की वजह भी पश्चिमी विक्षोभ को ही माना जा रहा है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान पर असर

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब कई अन्य प्रदेशों में भी देखने को मिल रहा हैं। जिसके चलते पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही हैं। गुरुवार को भी हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिली थी। ऐसे में चंडीगढ़ में भी भारी ओलावृष्टि हुई थी। जिसके कारण शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली थी।

दो दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान

वहीं आज से मौसम खराब होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग की और से पहले ही चार और पांच फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बारिश के बाद एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा। ऐसे में अगर पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय न हुआ तो शहर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं आने वाले दिनों में होने वाली बारिश के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। जिसके चलते शहर में तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है।

(For more news apart from ‘Chandigarh Weather Update, rain  news in hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)