President Droupadi Murmu: चंडीगढ़ पहुंची राष्ट्रपति का पंजाब के राज्यपाल ने किया स्वागत,पर्यटन मंत्री रही मौजूद

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान भी उनके स्वागत के लिए मौके पर पहुंची और उनके स्वागत किया।

President Draupadi Murmu reached Chandigarh welcomed by Punjab Governor news

President Draupadi Murmu in Chandigarh: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ पहुंचीं, जहां उनका स्वागत पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान भी उनके स्वागत के लिए मौके पर पहुंची और उनके स्वागत किया। बता दें कि राष्ट्रपति आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में दौरा करने वाली है। ऐसे में आज वे हिमाचल जाने से पहले चंडीगढ़ पहुंची। इसके बाद वे शिमला के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, वह शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में हरे देवदार के जंगल के बीच स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में रुकेंगे, राष्ट्रपति को चंडीगढ़ से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला ले जाया गया। द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ 5 दिवसीय दौरे पर शिमला गई हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं उनके आगन की जानकारी से पहले ही चंडीगढ़ और मोहाली में नो फ्लाइंग जोन भी रहा।

(For more news apart from President Draupadi Murmu reached Chandigarh News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)