RIP Sardar.Joginder Singh: पंचतत्व में विलीन हुए एस.जोगिंदर सिंह जी, नम आंखों के साथ परिवार ने दी अतिम विदाई

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

रविवार दोपहर साढ़े चार बजे मोहाली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Sardar Joginder Singh cremation latest news in hindi

RIP Sardar.Joginder Singh News In Hindi: रोज़ाना स्पोक्समैन के संस्थापक संपादक एस.जोगिंदर सिंह जी का आज गमगीन माहौल में चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्का हुआ। बता दें कि रविवार दोपहर साढ़े चार बजे लम्बी बीमारी के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

वहीं आज सुबह करीब 11 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये।

साथ ही दाह संस्कार के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, केंद्रीय राज्य मंत्री नेता रवनीत बिट्टू, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग, आई.जी. सुखचैन सिंह गिल, वरिष्ठ राजनेता परमिंदर सिंह ढींढसा और अमन अरोड़ा समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहीं। समायरा प्रवक्ता के स्टाफ और बड़ी संख्या में पत्रकार समुदाय ने भी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।