Chandigarh Monsoon News: चंडीगढ़ में मानसून की देरी, शहरवासियों हो रहे उमस से परेशान

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

चंडीगढ़ में इस दौरान मानसून की रफ्तार धीमी होने के चलते लोगों को गर्मी के साथ ही उमस भी दो-चार होना पड़ रहा है।

Monsoon delayed in Chandigarh, humidity news in hindi

Chandigarh Monsoon News In Hindi: चंडीगढ़ में मानसून की बारिश के लिए अभी भी शहरवासियों को इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि मानसून जहां कहीं राज्यों में पहुंच चुका है, वहीं चंडीगढ़ में इस दौरान मानसून की रफ्तार धीमी होने के चलते लोगों को गर्मी के साथ ही उमस भी दो-चार होना पड़ रहा है।

बता दें कि जुलाई माह की शुरुआत में हुई तेज बारिश के बाद पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ शहर में बादल छाए हुए हैं। लेकिन इस दौरान बारिश न होने की वजह से लोगों को तपती गर्मी के साथ ही चिपचिपे मौसम को झेलना पड़ रहा है। जिससे लोगों का दिन और शाम के वक्त बाहर घूमने बेहाल हो गया है। वहीं रात में भी तापमान में कोई गिरावट नहीं देखने को मिल रही है।

वहीं हिमाचल और पंजाब की बात करें तो इस दौरान हिमाचल में कई दिनों से बारिश हो रही है साथ ही पंजाब के भी कई इलाकों में बारिश हुई है, साथ ही हरियाणा में भी इस दौरान बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन चंडीगढ़ राजधानी होने के बाद भी सूखा पड़ा है। चंडीगढ़ में मानसून की धीमी रफ्तार के चलते जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं लोगों को इस दौरान लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।

गौर हो कि इस दौरान मौसम विभाग ने 13 जुलाई के बाद शहर में बारिश को लेर संभावना जताई है। ऐसे में देखना होगा की 13 तारीख के बाद क्या शहर में बारिश होती है या नहीं।

(For more news apart from Monsoon delayed in Chandigarh, humidity news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)