Chandigarh News: लोकसभा चुनाव से पहले आप के 2 पार्षद पार्टी में लौटे

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

दोनों पार्षदों की वापसी के बाद अब चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 12 हो गई है।

Two AAP councilors returned to the party before the Lok Sabha elections

Chandigarh APP News In Hindi: आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं नेहा मुसावत, पूनम और गुरचरण सिंह काला के तीन वोटों की मदद से भाजपा ने वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद पर जीत हासिल की थी। वहीं इस बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि आप छोड़ कर भाजपा में गए पार्षद नेहा मुसावत और पूनम ने न सिर्फ भाजपा के प्लान पर पानी फेर दिया, बल्कि पार्टी को भी बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। काला के साथ ये दोनों दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और चंडीगढ़ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। सूद, जो शहर की लोकसभा सीट के दावेदारों में से एक हैं, के बारे में कहा जाता है कि उन्हें पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच, आप ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और चंडीगढ़ पार्टी के सह-प्रभारी सनी सिंह अहलूवालिया ने दोनों पार्षदों की "घर वापसी" को संभव बनाया और औपचारिक रूप से दोनों को फिर से पार्टी में शामिल किया।

 दोनों पार्षदों की वापसी के बाद अब चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 12 हो गई है। कांग्रेस के पास 7 पार्षद हैं। दोनों पार्टियों को मिलाकर इंडिया अलायंस के पास अब 19 पार्षद हैं और चंडीगढ़ नगर निगम में बहुमत के लिए जरूरी संख्या भी 19 है।

(For more news apart from Two AAP councilors returned to the party before the Lok Sabha elections News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)