Mohali News: 7 महीने में 69 लोग लापता, जिसमें 70% महिलाएं, 53 को पुलिस ने ढूंढा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

मोहाली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में अब तक कुल 69 लोग अपने घरों से लापता हुए हैं।

69 people missing in 7 months, 70% of which are women news In Hindi

Mohali News: हर साल कई लोग अपने घरों से लापता हो जाते हैं और सालों-साल अपने परिवारों से नहीं मिल पाते। इन लापता लोगों को ढूंढने का पुलिस प्रयास भी करती है, लेकिन उसके बावजूद ज्यादातर मामलों में सफलता नहीं मिल पाती।

मोहाली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में अब तक कुल 69 लोग अपने घरों से लापता हुए हैं। इसमें चिंता की बात ये है कि लापता होने वालों में 70 फीसदी लड़कियां और महिलाएं हैं। दूसरी तरफ मोहाली पुलिस ने लापता लोगों को ढूंढने का काफी प्रयास किया।

उन्हें इसमें सफलता भी मिली है। इस साल की बात की जाए तो अब तक पुलिस ने 53 लोगों को ढूंढ निकाला है और उन्हें उनके परिवारों से मिला दिया है। लेकिन कुछ मामले ऐसे हैं जहां 2-2 साल से बच्चियां गुम हैं और उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। लड़कियों और महिलाओं की बात की जाए तो इस साल 49 लड़कियां गायब हुई हैं, जिसमें से 30 नाबालिग हैं

7 महीने में इतने लोग लापता

महीना   लापता    बरामद

जनवरी    09     04

फरवरी    04     04

मार्च       09     06

अप्रैल     11     06

मई        13    13

जून       08    07

जुलाई    15    19

(For more news apart from 69 people missing in 7 months, 70% of which are women news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)