Farmer Protest News: दिल्ली कूच से पहले 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे किसानों से वार्ता, समाधान पर चर्चा

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

केंद्रीय मंत्री किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत कर उनकी मांगों पर विचार करेंगे

Farmer Protest News: Delhi Farmer Protest, 3 Central Ministers Meeting With Farmers

Farmer Protest News 2024: किसान संगठनों ने एमएसपी पर कानून और अन्य मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। वहीं लंबे समय से किसानों की मांगें पूरी न होने से किसानों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसान संगठनों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए ‘दिल्‍ली कूच’ का आह्वान किया है। वहीं अब इस मामले में समाधान के लिए 3 केंद्रीय मंत्री किसानों के साथ बैठक कर समाधान का रास्ता निकालेंगे।

हरियाणा-पंजाब सीमा पर प्रशासन सतर्क

किसान संगठनों और किसान यूनियन के ऐलान को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा पर जहां प्रशासन की और से चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई हैं। वहीं अब इस मामले में केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। जिसको लेकर किसानों से बातचीत करने और उनकी मांगों पर गौर करने के लिए 3 केंद्रीय मंत्रियों को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। ये तीनों केंद्रीय मंत्री किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत कर उनकी मांगों पर विचार करेंगे। साथ ही इस दौरान मंत्रियों द्वारा दिल्ली जाने से रोकने  के लिए भी किसानों को मनाया जाएगा।

किसानों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री

मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री अर्जुन मुंडा को किसानों से बातचीत करने और सर्वमान्य समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये तीनों मंत्री दिल्‍ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहीं किसानों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार के तीन मंत्री एक बार फिर दिल्ली से चंडीगढ़ 12 फरवरी को जा रहे हैं। गुरुवार की पहली मीटिंग में किसान नेताओं के सामने सरकार की तरफ से कुछ प्रस्ताव रखे गए थे। वहीं किसानों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोकने की हरियाणा के अधिकारियों की कोशिशों के बीच केंद्र ने उन्हें 12 फरवरी को उनकी मांगों पर चर्चा के लिए एक और बैठक आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है।

(For more news apart from Farmer Protest News: Delhi Farmer Protest, 3 Central Ministers Meeting With Farmers News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)