Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में आज से सक्रिय होगा मानसून, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

शहर में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस है, जोकि सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Monsoon will be active in Chandigarh from today news in hindi

Chandigarh Weather News In Hindi:चंडीगढ़ शहर में शुक्रवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है, हालांकि वीरवार को दिन का आगाज बादलों के साथ हुआ, लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस है, जबकि सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस है, जोकि सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

मानसून का आगाज हो चुका है, लेकिन अभी लोग मानसून में होने वाली झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। इस बार मानसून सीजन में अच्छी बारिश के संकेत हैं, लेकिन अब तक शहर में 138.7 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य मानसून से 42.8 प्रतिशत कम है।

मौसम विभाग का बारिश को लेकर जताई गई संभावना

12 जुलाई बारिश की संभावना

13 जुलाई बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें: Gujarat Rain News: गुजरात के 80 तालुकाओं में पिछले 24 घंटों में तेज बारिश, सूरत में जमकर बरसे मेघ

14 जुलाई बादल छाए रहेंगे।

15 जुलाई बादल छाए रहेंगे।

16 जुलाई बारिश की संभावना।

(For More News Apart from Monsoon will be active in Chandigarh from today News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)