चंडीगढ़ में एक बार फिर खुले सुखना के फ्लड गेट, इन इलाकों में बढ़ा जलस्तर

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस ने शास्त्री नगर, सीटीयू वर्कशॉप, मक्खन माजरा, गांव किशनगढ़ में सुखना पर बने पुल को बंद कर दिया है।

photo

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने के कारण सुखना झील के फ्लड गेट खोलने पड़े हैं. जिसके चलते चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में जलस्तर बढ़ गया है. इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से इन इलाकों से बाहर न जाने को कहा है.

चंडीगढ़ पुलिस ने शास्त्री नगर, सीटीयू वर्कशॉप, मक्खन माजरा, गांव किशनगढ़ में सुखना पर बने पुल को बंद कर दिया है। पानी का स्तर कम होने तक सड़क बंद रहेगी.

पिछले दिनों सुखना में जलस्तर बढ़ने के कारण इसके फ्लड गेट खोलने पड़े थे। इसके चलते बापूधाम से मनीमाजरा जाने वाले रास्ते पर जलस्तर बढ़ने से पुल टूट गया। पुल के साथ-साथ मनीमाजरा की ओर जाने वाली पानी की लाइन भी टूट गई। इसे चंडीगढ़ नगर निगम ने ठीक कर लिया है। मनीमाजरा में जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।