Chandigarh News: चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला बीजेपी में शामिल

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

कल तक सुभाष चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए प्रचार कर रहे थे।

Chandigarh Former Congress President Subhash Chawla joins BJP news in hindi

Chandigarh News In Hindi: लोकसभा चुनाव के दौरान चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

कल तक सुभाष चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए प्रचार कर रहे थे। बता दें कि सुभाष चावला दो बार चंडीगढ़ के मेयर रह चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मेयर और चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला अपने बेटे के साथ बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। वहीं चावला ने कहा कि वह आप से हाथ मिलाने के कांग्रेस के फैसले से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

(For more news apart from Chandigarh Former Congress President Subhash Chawla joins BJP News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman in hindi)