Chandigarh to Ayodhya Special Train: अयोध्या के लिए चंडीगढ़ से आज रवाना हुई 'आस्था स्पेशल' ट्रेन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

19 फरवरी को यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई

Chandigarh to Ayodhya Special Train: 'Aastha Special' train left from Chandigarh today for Ayodhya

Chandigarh to Ayodhya Special Train: अयोध्या राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शनों के लिए कई श्रद्धालु लालायित है। उन सभी भक्तों में चंडीगढ़ शहर के भी कई भक्त हैं। बता दें कि आज उन भक्तों की मनोकामना पूरी हुई है। जानकारी के मुताबिक आज 19 फरवरी को चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन रवाना हुई। जिसमें राम भक्त आज अयोध्या के लिए रवाना हुए। बता दे की 20 स्लीपर कोच और करिब 1332 यात्री आज इस ट्रेन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए।

1200 रुपये में आने जाने के साथ मिलेगी कई सुविधा

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के लिए चंडीगढ़ से आज रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन में राम भक्तों से कम से कम किराया लिया गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन से आने जाने, रहने खाने पीने का किराया 1200 रुपये रखा गया है। ताकि हर भक्त राम लला के दर्शन कर सके।

चंडीगढ़ से सुबह रवाना हुई ट्रेन

बता दें कि आज 19 फरवरी को यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई, वहीं अब ये ट्रेन अयोध्या में तड़के 2:55 बजे पहुंचेगी। करीब 17 घंटे का सफर तय करने के बाद राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। वहीं आस्था स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी को पांच बजे पहुंचेगी। साथ ही इस दौरान 20-21 फरवरी को यात्री अयोध्या में ठहरेंगे। इस दौरान यात्री श्री राम मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों के दर्शन करेंगे। चंडीगढ़ से यह ट्रेन नान स्टाप चलेगी। वहीं 21 फरवरी को देर रात 12:40 पर अयोध्या से आस्था स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना होकर शाम 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

(For more news apart from Chandigarh to Ayodhya Special Train latest news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)