पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और सिरसा में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री ...

Severe cold in many parts of Punjab and Haryana

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर सोमवार सुबह भी जारी रहा। इस दौरान, 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रूपनगर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। रूपनगर के अलावा, पंजाब के अन्य स्थानों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। पटियाला में रविवार रात को पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, अमृतसर में 7.6 डिग्री, पठानकोट में 7.3 डिग्री और बठिंडा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के झज्जर में भी कड़ाके की ठंड जारी है और वहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 7.7 डिग्री और करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और सिरसा में 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।