Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में जल्द बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ।

Weather will change soon in Chandigarh news in hindi

Chandigarh Weather News In Hindi: चंडीगढ़ में आज और कल 2 दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग की ओर से 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तथा 27 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस। जबकि 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कल 23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला, जिससे सूरज अचानक गायब हो गया और बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। चंडीगढ़ में इस पश्चिमी विक्षोभ का असर नाममात्र रहा। अब 26 और 27 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा।

(For more news apart from Weather will change soon in Chandigarh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)