Chandigarh Rain News: चंडीगढ़ में देर रात बारिश, सुबह आसमान में छाए बादल

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

चंडीगढ़ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Late night rain in Chandigarh, cloudy sky in the morning news in hindi

Chandigarh Rain News In Hindi: चंडीगढ़ में देर रात बारिश के बाद जहां शहर की तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चंडीगढ़ में सुबह से ही बारिश वाला मौसम बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही इसको लेकर चेतावनी जारी की गई थी, की आने वाली 23 और 24 तारीख को बारिश हो सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा इसका कोई अनुमान नहीं जताया गया है।

बता दें कि पूरा सावन बीत जाने के बाद भी शहर सुखा रहा। वहीं बीते दिनों हुई बारिश के बाद शहर में लोगों को बारिश से राहत मिली। शहर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं वहीं इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

गौर हो कि अगर पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होता है। तो आने वाले दिनों में शहर में बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं शहर के तापमान की बात करें तो इस दौरान शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास है, जिसके चलते लोगों को उमसभरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।

खैर शहर में जारी बूंदाबांदी अगर पूरा दिन जारी रहती है, तो इससे शहर वासियों को जरूर इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

(For more news apart from Late night rain in Chandigarh, cloudy sky in the morning news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)