Chandigarh News: चंडीगढ़ शहर के कई इलाकों में हुई बारिश, आज भी छाए रहेंगे बादल

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

शहर में आज भी सुबह से ही मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। आसमान में भी बादल छाए हुए हैं

It rained in many areas of Chandigarh city, cloudy today news in hindi

Chandigarh News In Hindi: चंडीगढ़ शहर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बता दें कि शहर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इसके साथ ही शहर में हुई अच्छी बारिश के बाद लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।

वहीं शहर में आज भी सुबह से ही मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। आसमान में भी बादल छाए हुए हैं वहीं आने वाले दिनों में भी इसी तरह से बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह से शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। लेकिन कुल मिलाकर इस पूरे हफ्ते शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी।

गौर हो कि पिछले साल के मुकाबले इस बार शहर में कम बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते बीते दिनों लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ा था।

(For more news apart from It rained in many areas of Chandigarh city, cloudy today news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)