Chandigarh News: कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने भाजपा पर जड़े आरोप, कहा- 10 साल में नहीं किया विकास

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे मनीष तिवारी का मुकाबला भाजपा के संजय टंडन से है, जो इस सीट से पहली बार संसद में जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

Congress candidate Manish Tiwari leveled allegations against BJP News

Chandigarh News In Hindi: चंडीगढ़  में 1 जून को लोकसभा चुनाव है। ऐसे में चुनाव से पहले जहां शहर में भाजपा के साथ साथ कांग्रस और अन्य पार्टियों ने अपना अपना प्रचार तेज कर दिया हैं। वहीं अब चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने शहर में विकास कार्य न होने को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में चंडीगढ़ के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। इस सीट से पिछले दस साल से बीजेपी की किरण खेर सांसद हैं। लेकिन आगामी चुनाव में बीजेपी की ओर से संजय टंडन चुनाव लड़ रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मिनिश तिवारी ने कहा, ''बीते 10 साल से बीजेपी ने चंडीगढ़ के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने 2019 में बीजेपी द्वारा किए गए 56 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया है। बीजेपी ने चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की है। '' मैं चंडीगढ़ के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे भाजपा जैसे लोगों पर कभी भरोसा न करें, यह अपील इंडिया अलायंस की ओर से है।"

इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे मनीष तिवारी का मुकाबला भाजपा के संजय टंडन से है, जो इस सीट से पहली बार संसद में जाने की उम्मीद कर रहे हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कई बार प्रतिनिधित्व किया है।

(For more news apart from Congress candidate Manish Tiwari leveled allegations on BJP News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)