पंजाब एवं हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री...

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के रूपनगर में...

Severe cold continues in Punjab and Haryana, minimum temperature 10 degree...

चंडीगढ़ : हरियाणा एवं पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है और कई इलाकों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे सुबह दृश्यता कम हो गई।

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के रूपनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान हरियाणा के करनाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उसने कहा कि पंजाब के अमृतसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में छह डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।