Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी, कहीं खिली धूप

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

शहर में जहां सुबह कई जगहों पर बारिश हुई वहीं कहीं धूप छांव का खेल नजर आया।

Weather took a turn in Chandigarh News in hindi

Chandigarh Weather News In Hindi: चंडीगढ़ शहर के तापमान में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में शहर में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शहर में उमस भी लोगों को सता रही है। हालांकि बात करें तो इस दौरान बारिश से शहर के तापमान में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जिससे तापमान में ठंडक देखने को मिली।

शहर के तापमान में गिरावट

बता दें कि शहर के तापमान में गिरावट के साथ ही आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भी इसको लेकर संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक शहर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। ऐसे में लोगों को बारिश के साथ दो चार होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Kangna Ranaut News: सिमरनजीत मान के विवादित बयान के बाद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया..

शहर में धूप छाँव का खेल जारी

आज 30 अगस्त को शहर में बादल छाए हुए है। बता दें कि शहर में जहां सुबह कई जगहों पर बारिश हुई वहीं कहीं धूप छांव का खेल नजर आया। गौर हो कि आने वाले दो दिन भी शहर में इसी तरह का मौसम बरकरार रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: हरे सेब और खीरे का जूस रखेगा आपको सेहतमंद, जानें इसके फायदे

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं लोगों को इस दौरान बारिश का सामना भी करना पड़ सकते है। वहीं विभाग ने पहले ही शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर संभावना जताई है।

(For more news apart from Weather took a turn in Chandigarh news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)