पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने भाजपा नेता मनप्रीत बादल की तलाश में उत्तर भारत में कई जगहों पर की छापेमारी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

पूर्व मंत्री के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। ब्यू

BJP leader Manpreet Badal

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में शुक्रवार को उत्तर भारत में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और चंडीगढ़ में ये छापे मारे गये।

बता दें कि पूर्व मंत्री के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। ब्यूरो ने इस मामले में बादल एवं पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उनमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बठिंडा की एक अदालत ने हाल में बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो का जांच दल शाम में यहां बादल के निवास पर गया था लेकिन वह वहां नहीं थे। उन्होंने बताया कि ब्यूरो की टीम ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर भी छापेमारी की। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को ‘निशाना बनाने’ का आरोप लगाया।