दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सुबह के समय सेवाएं रहीं प्रभावित

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य .

Services affected on Delhi Metro's Violet Line in the morning

New Delhi: दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर शुक्रवार सुबह कुछ घंटे सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। वॉयलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट को हरियाणा में बल्लभगढ़ से जोड़ती है।

डीएमआरसी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्वीट किया, “वॉयलेट लाइन जानकारी : कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) की ओर जाने वाली मेट्रो की सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।”

बाद में पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे किये गये ट्वीट में डीएमआरसी ने वॉयलेट लाइन पर सेवाएं बहाल होने की जानकारी दी। कई यात्रियों ने सेवाओं में देरी के कारण हुई असुविधा को लेकर ट्वीट भी किए।