Delhi weather: दिल्ली में अप्रैल के मध्य तक भीषण गर्मी की संभावना, चिलचिलाती गर्मी करेगी परेशान!

राष्ट्रीय, दिल्ली

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले दिन के आंकड़े से दो डिग्री अधिक है

Possibility of severe heat in Delhi till mid-April news in hindi

Delhi weather news in hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अप्रैल के मध्य तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।  ऐसे में मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले ही चेतावनी जारी है, ताकि लोग घर से निकलते वक्त इस दौरान चिलचिलाती धूप से बचे।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले दिन के आंकड़े से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री पर रहने का अनुमान है।

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने कहा कि रविवार शाम 6.30 बजे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

8 से 14 अप्रैल तक अगले सात दिनों के लिए अपने नवीनतम बुलेटिन में, शनिवार (13 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान मंगलवार से गुरुवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 13 और 14 अप्रैल को आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश होगी। 29 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जहां अधिकतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

27 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था।

(For more news apart from Possibility of severe heat in Delhi till mid-April news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)