देश के 30 मुख्यमंत्रियों में 29 करोड़पति, इस राज्य के मुख्यमंत्री के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति, ADR ने किया खुलासा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

यह विश्लेषण चुनावी हलफनामों के आधार पर किया गया है.

Out of 30 Chief Ministers of the country, 29 are crorepatis

New Delhi: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. ADR ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि संस्था द्वारा चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के अनुसार देश के 30 मुख्यमंत्रियों में 29 मुख्यमंत्री करोड़पति (Crorepati CM) हैं.  इनमें से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सम्पत्ति सबसे अधिक 510 करोड़ रूपये है। 

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सम्पत्ति सबसे कम 15 लाख रूपये हैं जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक करोड़ रूपये से अधिक संपत्ति है। .

एडीआर और इलेक्शन वाच के अनुसार, वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। इनमें 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों-दिल्ली एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसमें जिन 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया गया, उनमें 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं और इनकी औसत सम्पत्ति 33.96 करोड़ रूपये है।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 13 ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि शामिल है।

इन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सम्पत्ति 510 करोड़ रूपये, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 163 करोड़ रूपये और ओडिश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रूपये की सम्पत्ति है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सम्पत्ति 3 करोड़ रूपये से अधिक की है।