केजरीवाल का दावा : अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी कई लोग हुए शामिल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

भाजपा वाले भी कह रहे हैं - (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने यह अध्यादेश लाकर सही नहीं किया।’’- केजरीवाल

Kejriwal claims: Many BJP people also participated in the rally against the ordinance

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि आप की राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर बुलाई रैली में भाजपा के कई कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए।

चिलचिलाती गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार को हुई ‘‘महा रैली’’ में हजारों लोग पहुंचे थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ अध्यादेश के खिलाफ कल राम लीला मैदान की रैली में भाजपा के भी कई लोग आए। भाजपा वाले भी कह रहे हैं - (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने यह अध्यादेश लाकर सही नहीं किया।’’

केंद्र ने 19 मई को दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना पर एक प्राधिकरण बनाने के लिए अध्यादेश जारी किया था, जिसे ‘आप’ नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार में सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना मामले उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे। अध्यादेश के बाद, केजरीवाल गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क कर अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि संसद में इस बारे में केंद्र का विधेयक नाकाम हो जाए।