Delhi Weather Update: दिल्ली में सुहानी सुबह, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस था।

photo

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत थी। आईएमडी ने बताया कि दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस था।