Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के निजी स्टाफ सदस्य पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया।

Swati Maliwal accuses Kejriwal's personal staff member of misbehavior News in hindi

 Swati Maliwal News: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Lok Sabha Election 2024: लुधियाना से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजा वारिंग ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल ने कथित कहासुनी के बाद पीसीआर को कॉल भी किया था। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे दो फोन कॉल किए गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री के आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(For more news apart from Swati Maliwal accuses Kejriwal's personal staff member of misbehavior News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)