Delhi News: कुतुबमीनार विदेशी पर्यटकों द्वारा दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला स्मारक

राष्ट्रीय, दिल्ली

2023-24 में कुतुबमीनार को देखने के लिए 2.2 लाख विदेशी पर्यटक आए। यह 2022 की तुलना में 90% ज्यादा है।

Qutub Minar second most visited monument by tourists news in hindi

Delhi News In Hindi: दिल्ली का कुतुबमीनार विदेशी पर्यटकों द्वारा दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला स्मारक बन गया है। इस मामले में कुतुबमीनार ने आगरा के किले को भी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) के डेटा के अनुसार, 2023-24 में कुतुबमीनार को देखने के लिए 2.2 लाख विदेशी पर्यटक आए। यह 2022 की तुलना में 90% ज्यादा है।

जबकि, आगरा किले को देखने के लिए 2.18 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। कुतुबमीनार देखने आने वाले देश के सैलानियों की संख्या भी 2022 की तुलना में 73.1% बढ़ी है। यह 2023 में 31.20 लाख पहुंच गई। जबकि, 2023 में आगरा के किले को देखने वाले घरेलू सैलानियों की संख्या 2022 की तुलना में 18% घटकर 14.10 लाख रही। 6.81 लाख विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर ताजमहल पहले स्थान पर है।

कुतुब में इसलिए बढ़े विदेशी पर्यटक

ट्रैवल एजेंट कुतुबमीनार की नई लोकप्रियता का श्रेय इसके बेहतर रखरखाव, पर्याप्त पार्किंग, बेहतरीन रेस्तरां, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया और लेजर लाइट शो को देते हैं। ऐसे में हर प्रकार की सुविधा होने के कारण लोग यहां पर आना ज्यादा पसंद करते है। वहीं यहां आने वाले लोगों को यहां पर आकर अलग सुकून मिलता है।

वहीं देश के टॉप-5 स्मारक स्थलों की बात करें तो उनमें ताज महल, कुतुब मीनार, आगरा किला, हुमायूं का मकबरा, आभानेरी चांद बावड़ी है। जहां पर लोग ज्यादा जाना पसंद करते है।

(For more news apart from Qutub Minar second most visited monument by tourists news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)