दिल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Part of under-construction flyover collapses in Delhi, one killed

New Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से बुधवार को एक क्रेन संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि समालखा के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन चलाने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।