LG सक्सेना और CM केजरीवाल ने आईटीओ जाकर टूटे ड्रेन रेगुलेटर किया निरीक्षण, कहा- टीमें काम कर रही हैं...

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

काम तेजी से हो रहा है। हम जल्द ही इस समस्या को सुलझा लेंगे।

PHOTO

New Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल ने विकास भवन आईटीओ में उस स्थान का निरीक्षण किया। जहां एक ड्रेन रेगुलेटर टूट गया था जिसके कारण आईटीओ और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। निरीक्षण के बाद मुख्यमत्री और उपराज्यपाल ने मौजूदा स्थिति के बारे में बताया। 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा यमुना का पानी आईटीओ की तरफ जा रहा है। आर्मी, एनडीआरएफ, सिंचाई विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें आदि सभी लगे हुए हैं। मुझे यकीन है जिस तरह से काम चल रहा है, हम अगले चार या पांच घंटे में कुछ सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेंगे। काम तेजी से हो रहा है। हम जल्द ही इस समस्या को सुलझा लेंगे।

 यमुना का बहाव बहुत तेज है। हमारा प्रयास है कि किसी तरह इस बहाव को रोका जाए और शहर के अंदर पानी जाने से रोका जाए। इस स्थिति का हम मिलकर सामना कर रहे हैं।  

इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कल से ये जो जलबोर्ड का रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया है, यह इस समय सबसे बड़ी समस्या है। सारी टीमें लगी हुई हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम तीन या चार घंटे के अंतराल में इससे निपटने में कामयाब होंगे। यमुना से पानी कम हो रहा है जो अच्छी बात है. लेकिन यहां से निकलने वाले पानी को रोकना जरूरी है.  

इसके अलावा पिछले दिन तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किए गए थे। इस पर केजरीवाल ने कहा बाढ़ के कारण पानी पंप रूम में घुस गया है और चंद्रावल, ओखला और वजीराबाद में हमारे 3 जल उपचार संयंत्र यमुना के तट पर हैं।  वहां भी पानी घुस गया है इस वजह से हम मशीनें नहीं चला सकते। इसलिए जब तक पानी का स्तर कम नहीं हो जाता तब तक हम मशीनों का संचालन शुरू नहीं कर पाएंगे।