आगामी चुनावों की तैयारियों में लगे शाह, नड्डा और आदित्यनाथ, बीजेपी ने कसी कमर

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

इन नेताओं ने त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

Shah, Nadda and Adityanath engaged in preparations for upcoming elections, BJP gearing up

New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं ने त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। यह बैठक नड्डा के आवास पर हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि रामपुर सीट उसने सपा से छीन ली।

सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है।