Delhi Weather: दिल्ली में सुबह गर्मी रही

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी।

Delhi Weather: It was hot in the morning in Delhi.

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत थी।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.