बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आया राधा स्वामी सत्संग ब्यास, CM रिलीफ फंड में दिए 2 करोड़ रुपये

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के सी.एम. मान ने ट्वीट किया है।

Radha Swami Satsang Beas donates Rs 2 crore to CM relief fund

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं. इसी का परिणाम है कि आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि दी है. 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के सी.एम. मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं...आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा 2 करोड़ रुपये की मदद राशि CM रिलीफ फंड के लिए दी गई...मानवता की सेवा के लिए सहयोग देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद... लोगों की मदद के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे है और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।''

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी दिया चेक 

उधर, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं. राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं राधा स्वामी सत्संग ब्यास को इस योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं. इस तरह के योगदान से पीड़ितों को दुख की घड़ी में काफी मदद मिलेगी।