दिल्ली विधानसभा में हंगामा: स्पीकर ने बीजेपी के तीन विधायकों को बाहर जाने का दिया आदेश

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल का संबोधन शुरू होते ही भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

Uproar in Delhi Assembly: Speaker orders three BJP MLAs to walk out (सांकेतिक फोटो)

New Delhi: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ और सदन में उपराज्यपाल वी के सक्सेना के संबोधन के दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा विधायकों ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। वहीं, ‘आप’ विधायकों ने उपराज्यपाल का संबोधन शुरू होते ही भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मार्शलों को भाजपा के तीन विधायकों को सदन से बाहर ले जाने का आदेश दिया। इसके बाद उपराज्यपाल का संबोधन दोबारा शुरू हुआ।