दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय महिला की मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

महिला को इंसेफलाइटिस था।

file photo

New Delhi: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 38 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और करीब 20 दिन पहले उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने कहा, "महिला को इंसेफलाइटिस था। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और सीधे आईसीयू (सघन देखभाल इकाई) में भर्ती करते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह बीमारी से उबर नहीं सकी।"

सूत्र के मुताबिक, महिला ने 17 सितंबर को दम तोड़ दिया। उसने बताया कि आरएमएल अस्पताल में इस साल अब तक डेंगू से चार मरीजों की मौत हो चुकी है।