केजरीवाल ने LG को लिखी चिठ्ठी, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

केजरीवाल ने अपने खत में दिल्ली में बिगड़ते हालात को लेकर उपराज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार ठहराया।

Kejriwal wrote a letter to LG, raised questions on law and order

New Delhi: दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए आम आदमी पार्टी लगातर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है और इस मुद्दे पर एलजी को निशाना बना रही है। वहीं अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को एक चिट्ठी लिखी है। 

केजरीवाल ने अपने खत में लिखा, दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत बहुत ही चिंतजानक हो गई है। आज दिल्ली का हर नागरिक शहर में असुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने इसके लिए उपराज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आगे लिखा, जिस तरह दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, इसके लिए  सीधे उपराज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। नागरिकों, विधायकों और RWA के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जाए।

बता दें कि सोमवार को आप पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि एलजी से दिल्ली की कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही है, इसलिए अपराध लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरके पुरम इलाके में दो सगी बहनों की हत्या और रविवार शाम को डीयू के साउथ कैंपस में छात्र की हत्या को लेकर भी एलजी पर निशाना साधा।