दिल्लीः प्रतिबंध के बावजूद चलाए गए पटाखों के कारण 11 साल का बच्चा घायल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

उसे 17 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Delhi: 11 year old child injured due to firecrackers burst despite ban

New Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाए गए पटाखों के कारण 11 साल का एक लड़का घायल हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों पर पाबंदी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  एक पुलिस अधिकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को शास्त्री पार्क इलाके में स्थित अपने घर के पास मुख्य रोड पर जब यह लड़का टहल रहा था तब उसके साथ यह घटना घटी।

उन्होंने बताया कि लड़के की आंख को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे उसके माता-पिता ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। उसे 17 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

लड़के के पिता ने 20 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में विस्फोटक सामग्री के सिलसिले में लापरवाही तथा दूसरे की जान खतरे में डालकर उसे नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ अपराधी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।’’